Friday, February 6, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बना पिता

वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बना पिता

इसी बीच भारतीय टीम को साल 2011 में विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी के घर में नन्हे बच्चों के किलकारी गूंजी है। टीम इंडिया का यह दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से पिता बन गया है।

-

Yuvaraj Singh: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि विश्व कप को शुरू होने में सिर्फ कुछ ही महीने बचे हैं और इस बार आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत को ही दी है। जिस कारण भारतीय टीम के पास 12 साल बाद विश्व विजेता बनने का शानदार अवसर है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अब एशिया कप खेलने जा रही है। आपको बता दे कि इसी बीच भारतीय टीम को साल 2011 में विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी के घर में नन्हे बच्चों के किलकारी गूंजी है। टीम इंडिया का यह दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से पिता बन गया है।

युवराज सिंह बने दूसरी बार पिता

आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट शेयर करते हुए फैंस को बहुत बड़ी जानकारी दी है। जिसे सुनकर युवराज सिंह के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। युवराज सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने आज एक बेटी को जन्म दिया है।

साल 2016 में की थी शादी

आपको बता दे कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच से शादी की थी। युवराज सिंह की पत्नी ने साल 2022 में 25 जनवरी को एक बेटे को जन्म दिया था जिस कारण युवराज सिंह पहली बार पिता बने थे। आपको बता दे कि युवराज सिंह ने भारतीय टीम को साल 2011 में विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह के छह छक्के आज भी मशहूर हैं। युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे।

Read More-क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, एशिया कप से बाहर होगा यह खतरनाक खिलाड़ी!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts