Monday, February 2, 2026
Homeखेलक्या बारिश के कारण धूलेगा भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच? जानें आज कैसा...

क्या बारिश के कारण धूलेगा भारत-अफगानिस्तान के बीच मैच? जानें आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच जीता है तो वही अफगानिस्तान की शुरुआत वर्ल्ड कप में खराब रही है।

-

World Cup 2023: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 9वा मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों का वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मैच जीता है तो वही अफगानिस्तान की शुरुआत वर्ल्ड कप में खराब रही है। आपको बता दे कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच आज 11 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है।

दिल्ली में होगा भारत और अफगानिस्तान का मैच

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मैच दोपहर 2:00 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान हल्के बादल छाए Ind vs Afgरहेंगे लेकिन आज 11 अक्टूबर के दिन दिल्ली में बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। जिस कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच बारिश के कारण बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगा।

मैच में हो सकती है रनों की बरसात

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार होती है। इस पिच पर बल्लेबाज गेंदबाजों के खिलाफ बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। क्योंकि Ind vs Afgइससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का मैच खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था और यहां पर साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक लगाया है।

Read More-श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की खराब गेंदबाजी से निराश हुए Shoaib Akhtar, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts