Sunday, December 7, 2025
HomeखेलSurya Kumar Yadav को वाइफ ने किया बर्थडे विश, बताया बेस्ट फ्रेंड

Surya Kumar Yadav को वाइफ ने किया बर्थडे विश, बताया बेस्ट फ्रेंड

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को उनके बर्थडे पर पत्नी देविशा शेट्टी ने भी विश किया है। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने बर्थडे पर अपने पति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

-

Surya Kumar Yadav Birthday: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज 14 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं फैंस सूर्यकुमार यादव को खूब बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को उनके बर्थडे पर पत्नी देविशा शेट्टी ने भी विश किया है। सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने बर्थडे पर अपने पति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

देविशा शेट्टी ने सूर्या को किया बर्थडे विश

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 तस्वीर शेयर की है और उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बर्थडे विश करते हुए लिखा “मेरे बेस्ट फ्रेंड, पति, लवर, मेरी दुनिया और मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन फैसले को जन्मदिन मुबारक! हर एक दिन के लिए शुक्रगुजार। आपने इस दुनिया को बेहतर जगह बनाते हैं और मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगी। आपसे अभी और हमेशा प्यार करती हूं।”

मैच विनिंग कैच पड़कर हीरो बने थे सूर्या

टीम इंडिया के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ t20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले के फाइनल ओवर में एक ऐसा कैच पकड़ा था जिसे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा ही याद किया जाएगा। क्योंकि टीम इंडिया को समय 6 गेंद में 16 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर डेविड मिलर थे। डेविड मिलर ने पहले ही गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ़ एक शॉट खेला। जिसके पास सूर्यकुमार यादव ने एक अविश्वसनीय कैच लेकर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े हीरो बने थे।

Read More-धवन के बाद भारतीय फैंस को झटका देगा ये स्टार गेंदबाज, 34 साल की उम्र में ही करेगा संन्यास का ऐलान!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts