Sunday, December 7, 2025
Homeखेलरोहित शर्मा के जन्मदिन पर पत्नी रितिक ने लुटाया प्यार, हिटमैन को...

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर पत्नी रितिक ने लुटाया प्यार, हिटमैन को किया बर्थडे विश

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी पत्नी ने भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। पत्नी ने हिटमैन के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

-

Rohit Sharma Birthday: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज स्पेशल डे उनके फैन्स खूब सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्योंकि रोहित शर्मा आज 37वा जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है उनके लाखों फैंस हिटमैन को बर्थडे विश कर रहे हैं। आपको बता दे कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनकी पत्नी ने भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। पत्नी ने हिटमैन के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

हिटमैन को रितिक ने किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहती हैं। इसके बाद आज सोशल मीडिया पर रितिका सजदे ने अपने पति रोहित शर्मा को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। रितिका सजदेह ने अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा के साथ कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं तो वही पत्नी रितिका के साथ भी पोज दे रहे हैं। इसको शेयर करते हुए रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने लिखा “ अपने पसंदीदा शख्स को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप इसमें रहकर ही दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। आपको जानना आपको प्यार करना है। यह साल सुखद और सरप्राइज से भरा हो, सपने सच हों और ढेर सारा प्यार। भगवान एक साथ आएं और आपको वह सब कुछ दें जो आपका दिल चाहता है। लव यू रो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh)

2015 में हुई थी रोहित की शादी

रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है। क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा का बहुत बड़ा नाम है। 13 दिसंबर साल 2015 को रोहित शर्मा ने शादी की थी। रोहित शर्मा की शादी रितिका सजदे से हुई थी। शादी के 3 साल बाद रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह पहली बार माता-पिता बने। क्योंकि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिक ने साल 2018 में एक बेटी को जन्मदिया। इसके बाद रितिक और रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा।

Read More-‘बेबी आने वाला है…’ IPL मैच के दौरान धोनी की पत्नी ने दी गुड न्यूज़,शेयर की ऐसी पोस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts