Sunday, December 7, 2025
Homeखेलनिचले क्रम पर क्यों बल्लेबाजी के लिए आते हैं धोनी? CSK के...

निचले क्रम पर क्यों बल्लेबाजी के लिए आते हैं धोनी? CSK के कोच ने दिया जवाब

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं अब इन सवालों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने बड़ा बयान दिया है।

-

CSK: महेंद्र सिंह धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं अब इन सवालों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले चेन्नई सुपर किंग्स के कोच?

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी क्रम पर उठ रहे लगातार सवालों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सफाई देते हुए कहा “एमएस धोनी खुद अपने बैटिंग क्रम पर फैसला लेते हैं। उनका शरीर और घुटने उतने स्वस्थ नहीं हैं जितने पहले हुआ करते थे। वो ठीक से चल फिर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिक्कतें आने लगी हैं। वो पूरे जोश के साथ 10 ओवरों तक बैटिंग करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए धोनी परिस्थिति अनुसार आंकलन करते हैं कि वो टीम के लिए क्या कर सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में वो ऊपर बैटिंग करने आए और वो मौका आने पर अन्य बल्लेबाजों को मौका देते रहते हैं।”

चेन्नई को मिली एक जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मुकाबला आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। जिसमें मुंबई के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई को पहले ही मुकाबले में जीत मिली थी लेकिन उसके बाद चेन्नई को अगले दो मैच में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है वही राजस्थान के खिलाफ भी चेन्नई को 6 रन से नजदीकी हार मिली है।

Read More-IPL में दिखा पुष्पा का खुमार, चेन्नई के खिलाफ राजस्थान के खिलाड़ी ने सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts