Homeखेलभारत या न्यूजीलैंड किसका रुकेगा धर्मशाला में विजय रथ? रिकॉर्ड देखकर नहीं...

भारत या न्यूजीलैंड किसका रुकेगा धर्मशाला में विजय रथ? रिकॉर्ड देखकर नहीं होगा भरोसा

विश्व कप 2023 में आज 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और भारत के बीच रिकॉर्ड को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

-

World Cup 2023: भारतीय टीम विश्व कप 2023 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार चार टीमों को हराया है। आपको बता दे कि विश्व कप 2023 में आज 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और भारत के बीच रिकॉर्ड को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जाने भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

अभी तक वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का आमना सामना 9 बार हुआ है। जिसमें से न्यूजीलैंड टीम वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम पर भारी पड़ी है क्योंकि भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम ने वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच जीते हैं। तो वही टीम इंडिया को अभी तक विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ तीन ही मैच में जीत हासिल हुई है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस समय विश्व कप 2023 में भी भारत और न्यूजीलैंड सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 20 सालों से जीत का इंतजार है।

116 बार वनडे में आमने-सामने हुए भारत और न्यूजीलैंड

अगर हम भारतीय टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 116 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 58 मैचों में हराया है तो वहीं न्यूजीलैंड टीम को भी 50 मैचों में जीत हासिल हुई है। जबकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 मैच बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है।

Read More-Team India को लगा दूसरा बड़ा झटका, हार्दिक के बाद चोटिल हुए रवींद्र जडेजा! न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts