KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में लखनऊ की जगह दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। केएल राहुल को दिल्ली में खरीद लिया था लेकिन आईपीएल 2025 में दिल्ली के पहले मैच से खेल राहुल बाहर रहे हैं क्योंकि केएल राहुल बीते दिनों पहली बार पिता बने हैं उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल की वापसी पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
केएल राहुल कब करेंगी वापसी?
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं 30 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा जिसमें केएल राहुल दिल्ली का हिस्सा बन सकते हैं हालांकि केएल राहुल की वापसी पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिता बने राहुल
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल के पहले मुकाबले में दिल्ली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे क्योंकि 24 मार्च दिन सोमवार को केएल राहुल पहली बार पिता बनी है केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 24 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल ने कुछ समय पहले ही अथिया शेट्टी की प्रेगनेंसी का ऐलान किया था जिसके बाद अब दोनों माता-पिता बन गए हैं।
Read More-रियान पराग बने राजस्थान के सबसे खराब कप्तान! दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
