Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इसी साल खेला जाना है एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट का इंतजार क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। एशिया कप 2025 T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा हालांकि अभी तक एशिया कप 2025 के टूर्नामेंट को लेकर शेड्यूल जारी नहीं हुआ है एशिया कप 2025 के शेड्यूल को लेकर बाद अपडेट सामने आया है।
कब शुरू होगा एशिया कप?
इस साल एशिया कप में 6 टीम हिस्सा लेने वाली है। इस सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अलावा श्रीलंका और यूएई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप का टूर्नामेंट 10 सितंबर से शुरू हो सकता है अभी तक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एशिया कप के टूर्नामेंट में अगर भारत और पाकिस्तान हिस्सा लेते हैं तो एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा। जुलाई की शुरुआत में एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा की जा सकती है।
टीम इंडिया को लेकर बना सस्पेंस
कुछ समय पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद टीम इंडिया के एशिया कप में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम एशिया कप को लेकर भारत सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है एशिया कप का पिछला टूर्नामेंट साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था जिसमें भारत में श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
Read More-खलील अहमद की खुली किस्मत, इंग्लैंड की धरती पर खेलेंगे क्रिकेट, इंडिया-ए में मचाया था धमाल
