Jasprit Bumrah: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी के कारण पूरी दुनिया के बल्लेबाजों में खौफ पैदा कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह मौजूदा क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं हाल ही में इंग्लैंड के तौर पर जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ खेल रहे हैं लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह कम से कम तीन टेस्ट मैच का हिस्सा रहेंगे। पहले टेस्ट मैच में इंटरव्यू के दौरान जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन उनसे एक रिक्वेस्ट करने लगती हैं।
पत्नी की बुमराह से ये अपील
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच के चौथे दिन जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू उनकी पत्नी संजना गणेशन ने लिया है इस दौरान संजना गणेशन ने इंटरव्यू के दौरान जसप्रीत बुमराह से एक बड़ी अपील कर दी हालांकि ये अपील संजना गणेशन कि नहीं बल्कि सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा की थी। क्योंकि चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर ने संजना गणेशन से जसप्रीत बुमराह तक यह अपील पहुंचाने के लिए कहा इसके बाद संजना गणेशन ने जसप्रीत बुमराह से अपील करते हुए कहा “गावस्कर और पुजारा की तरफ से एक रिक्वेस्ट है कि प्लीज़ प्लीज़ प्लीज़ प्लीज़ इंग्लैंड में आप पांच टेस्ट खेले।” जिस पर जसप्रीत बुमराह जवाब देते हुए कहते हैं कि “हम इस पर किसी और दिन बात करेंगे।” इसके बाद वह मुस्कुराते हुए चले जाते हैं।
Jasprit Bumrah keeping the batters and us guessing 😫#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia | @Jaspritbumrah93 @SanjanaGanesan pic.twitter.com/lIKggth6qg
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 23, 2025
पहली पारी में लिए पांच विकेट
जसप्रीत बुमराह एक बार फिर से भारत के लिए सबसे बड़ी मैच विनर बने हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ आज मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए और आधी इंग्लैंड टीम को अकेले दम पर आउट किया। लेकिन जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैच खेलेंगे लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया मुश्किल में पड़ सकती है और टीम इंडिया के लिए यह सबसे बड़ा चैलेंज होगा।
