Friday, February 6, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप से पहले ही Rohit Sharma से छीन गई थी MI...

वर्ल्ड कप से पहले ही Rohit Sharma से छीन गई थी MI की कप्तानी? प्लान के साथ हार्दिक को सौंपी गई कमान

अब मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा को बहुत बड़ा झटका दिया है। क्योंकि रोहित शर्मा के जगह पर मुंबई इंडियंस के कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

-

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तानी की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप 2023 में लगातार 10 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेकिन फाइनल में करोड़ों भारतीय फैंस का सपना टूट गया। इसके बाद अब मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा को बहुत बड़ा झटका दिया है। क्योंकि रोहित शर्मा के जगह पर मुंबई इंडियंस के कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को दी गई है।

वर्ल्ड कप से पहले रोहित को दे दी गई थी सूचना

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस ने वनडे विश्व कप 2023 के शुरुआत से पहले ही रोहित शर्मा को जानकारी दे दी थी कि उन्हें आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तानी के पद से हटा दिया जाएगा उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को मुंबई का नया कप्तान बनाया जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2023 खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से राजी भी हो गए थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर 15 दिसंबर को ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बना दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

गुजरात से मुंबई में आए हार्दिक

साल 2021 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बाहर कर दिया था जिसके बाद हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान बन गए थे। लेकिन साल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने फिर से अपने साथ शामिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस से एक शर्त रखी थी। जिसमें हार्दिक पांड्या ने कहा था कि अगर उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी दी जाए तो वह फिर से मुंबई में वापसी करेंगे इसके बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की इस शर्त पर राजी हो गई थी और अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बन गए हैं।

Read More-किसी ने जलाई जर्सी तो किसी ने आग में झोंकी कैप, हार्दिक को कप्तानी देने पर MI पर फूटा Rohit Sharma के फैंस का गुस्सा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts