Homeखेलबांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली! सामने आई वजह

बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली! सामने आई वजह

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच से बाहर रह सकते हैं। विराट कोहली के बाहर होने की वजह भी सामने आई है।

-

Ind vs Ban Warm Up Match: कल से t20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने जा रही है। T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सिर्फ एक अभ्यास मैच खेलना है भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज 1 जून को t20 विश्व कप का वार्म अप मैच खेला जाएगा। लेकिन आपको बता दे कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच से बाहर रह सकते हैं। विराट कोहली के बाहर होने की वजह भी सामने आई है।

अभ्यास मैच से बाहर रहेंगे कोहली!

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच आज भारतीय समय अनुसार 1 जून को शाम 8:00 बजे से वार्म अप मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में बल्लेबाज विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। क्योंकि विराट कोहली ने न्यूयॉर्क पहुंचने के लिए 16 घंटे का लंबा सफर तय किया है। जिस कारण विराट कोहली इस समय आराम कर रहे हैं रिपोर्ट के अनुसार यह विराट कोहली पर निर्भर करेगा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच खेलेंगे या नहीं।

कोहली है आईपीएल 2024 के टॉप स्कोरर

T20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 खेला था जिसमें कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है इससे लिस्ट में विराट कोहली का नाम टॉप पर आता है क्योंकि विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं जिस कारण विराट कोहली को ऑरेंज कैप विनर का भी नाम दिया गया है। क्योंकि विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के 15 मैच में 741 रन बनाए थे।

Read More-क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को महान बल्लेबाज नहीं मानते थे कपिल देव! हैरान कर देगी वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts