Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलदेश के उपराष्ट्रपति से विराट कोहली ने की मुलाकात, मौजूद रहे बीसीसीआई...

देश के उपराष्ट्रपति से विराट कोहली ने की मुलाकात, मौजूद रहे बीसीसीआई के उपाध्यक्ष

रणजी ट्रॉफी में वापसी के बीच भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने देश के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी वहां मौजूद रहे हैं।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस बार डोमेस्टिक क्रिकेट में सालों बाद वापसी की है। दिल्ली और रेलवे के बीच चल रहे मुकाबले में विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रेलवे के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली दिल्ली टीम का हिस्सा है आपको बता दे कि रणजी ट्रॉफी में वापसी के बीच भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने देश के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है। इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी वहां मौजूद रहे हैं।

उपराष्ट्रपति से मिले कोहली

आपको बता दे कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहा रहे मुकाबले के कारण दिल्ली में मौजूद हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें राजेश शुक्ला के साथ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली देश के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के साथ मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर को सजा करते हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कैप्शन में लिखा “भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मेरे साथ विराट कोहली भी रहे।”

कोहली को देखने उमड़ी थी भीड़

12 साल बाद विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं जहां पर दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला की पहले दिन फैंस की भीड़ भारी संख्या में देखने को मिली है विराट कोहली को देखने के लिए दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान एक जबरा फैन सुरक्षा घेरे को तोड़कर विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस गया था जिसके बाद उसे फैन ने विराट कोहली के पैर भी छुए थे।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts