Thursday, February 5, 2026
Homeखेल'चोकली' कहने पर भड़के विराट कोहली, श्रीलंका से वायरल हो रहा वीडियो

‘चोकली’ कहने पर भड़के विराट कोहली, श्रीलंका से वायरल हो रहा वीडियो

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली प्रैक्टिस कर रहे होते हैं तभी एक व्यक्ति उन्हें चोकली कहकर चिढ़ाने लगता है। इसके बाद विराट कोहली के रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस समय श्रीलंका में मौजूद है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले हैं क्योंकि T20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है। आपको बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली प्रैक्टिस कर रहे होते हैं तभी एक व्यक्ति उन्हें चोकली कहकर चिढ़ाने लगता है। इसके बाद विराट कोहली के रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा कोहली का वीडियो

श्रीलंका से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली एक रूम में बल्लेबाजी के प्रैक्टिस कर रहे होते हैं। तभी अचानक एक शख्स गेट के पास खड़ा होकर वीडियो बना रहा होता है और वह विराट कोहली को चोकली चोकली कह कर चिढ़ाने लगता है। जैसे ही विराट कोहली चोकली की आवाज सुनते हैं तुरंत कोहली का रीएक्शन गुस्से वाला आता है।

वनडे सीरीज में वापसी करेंगे कोहली

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आने वाले हैं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी होने जा रही है जहां पर पहली बार विराट कोहली गौतम गंभीर की कोचिंग में खेलते हुए नजर आएंगे गौतम गंभीर और विराट कोहली की जोड़ी को देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेताब हो रहे हैं

Read More-T20 सीरीज के बाद ICC Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा फायदा, यशस्वी और गिल ने मारी लंबी छलांग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts