Monday, February 2, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में आमने-सामने होते ही IPL की दुश्मनी भूले विराट और...

वर्ल्ड कप में आमने-सामने होते ही IPL की दुश्मनी भूले विराट और नवीन, लगाया एक-दूसरे को गले

आईपीएल में हुए विवाद के बाद पहली बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अफगान टीम के गेंदबाज नवीन उल हक एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। लेकिन भारत और अफगानिस्तान मैच में ऐसा कुछ हुआ है जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए हैं।

-

World Cup 2023: क्रिकेट फैंस भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत और अफगानिस्तान के मैच में क्रिकेट फैंस की नजर टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली और अफगानिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक थी। आपको बता दे कि आईपीएल में हुए विवाद के बाद पहली बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अफगान टीम के गेंदबाज नवीन उल हक एक दूसरे के आमने-सामने हुए हैं। लेकिन भारत और अफगानिस्तान मैच में ऐसा कुछ हुआ है जिसे देखकर फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए हैं।

एक दूसरे के गले मिले विराट और नवीन

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की पारी के दौरान जब टीम इंडिया के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर चौके और छक्के की बारिश कर रहे थे तब इस दौरान मैदान पर ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर क्रिकेट फैंस भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

क्योंकि अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज नवीन उल हक अपनी पुरानी दुश्मनी भूल कर विराट कोहली से हाथ मिलाते हैं और इस दौरान विराट कोहली भी उन्हें गले लगा लेते हैं। विराट और नवीन उल हक के इस व्यवहार को देखकर क्रिकेट खुश हो गए हैं।

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी तूफानी पारी खेली है। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान टीम की यह वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी हार है।

Read More-हमास के समर्थन में उतरे पाक क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान, World Cup के बीच शेयर किया विवादित ट्वीट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts