Travis Head: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड दुनिया के खूंखार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ट्रेविस हेड ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
ट्रेविस हेड ने पूरे की 1000 रन
ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 में पहली बार हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे जिसके बाद वह हैदराबाद के एक स्टार बल्लेबाज बन गए सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपने आईपीएल करियर में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। ट्रेविस हेड ने आईपीएल में 1000 रनों का आंकड़ा 575 गेंद में पर किया है। इसी के साथ ट्रेवल्स हेड आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं इससे पहले यह रिकार्ड वेस्टइंडीज के स्टार ऑल राउंडर आंद्रे रसल के नाम दर्ज है जिन्होंने 545 गेंद में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे।
मुंबई के खिलाफ के खेली 28 रन की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेवल्स हेड हमेशा ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के आगे ट्रेविस हेड 29 गेंद में सिर्फ 28 रन की पारी खेल पाए। इस दौरान ट्रेविस हेड ने सिर्फ तीन चौके लगाये इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.55 का था।
Read More-IPL 2025 में होने वाली है सबसे तेज गेंदबाज की एंट्री, बढ़ेगी लखनऊ की ताकत
