Friday, February 6, 2026
Homeखेलआज ही विराट कोहली ने तोड़ा था सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व...

आज ही विराट कोहली ने तोड़ा था सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व कप के सेमी फाइनल में जड़ा 50वां वनडे शतक

आज के ही दिन 15 नवंबर साल 2023 को सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को विराट कोहली ने तोड़ा था। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर विराट कोहली इमोशनल हो गए थे।

-

Virat Kohli: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे में भी सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा शतक लगाए थे लेकिन आज के ही दिन 15 नवंबर साल 2023 को सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को विराट कोहली ने तोड़ा था। सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर विराट कोहली इमोशनल हो गए थे।

कोहली ने जड़ा था 50वां शतक

वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। जहां पर भारत के लिए विराट कोहली ने इतिहास रचा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने 117 रन की पारी खेली थी इस दौरान विराट कोहली ने अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे फॉर्मेट में 50वां शतक 106 गेंद पर पूरा किया था। इसी के साथ विराट कोहली इंटरनेशनल वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए थे और वह क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से एक कदम आगे चले गए थे।

स्टेडियम में मौजूद थे सचिन

जब विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके होम ग्राउंड पर तोड़ा था तब सचिन तेंदुलकर भी उस मैदान पर मौजूद थे। वनडे में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद विराट कोहली मैदान पर ही इमोशनल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सामने सिर भी झुकाया था।

Read More-वापसी करते ही छाए मोहम्मद शमी, रणजी ट्रॉफी में लिए इतने विकट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts