Cricketer Injured: T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस समय कई क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज चल रही है। तो वही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच ममैचों की T20 सीरीज चल रही है। T20 सीरीज के तीसरे T20 मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। चोटिल होने के कारण यह स्टार बल्लेबाज T20 सीरीज से बाहर हो गया है।
चोटिल हुआ ये बल्लेबाज
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर से चोट का शिकार हो गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे T20 मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत थी जिस कारण वह आधे में से ही रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद अब न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
Kane Williamson has been ruled out of the remainder of the KFC T20I Series against Pakistan after a scan confirmed he suffered a minor hamstring strain while batting in Sunday’s T20I at Seddon Park. #NZvPAK https://t.co/M2HEbYSlxP
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 15, 2024
आईपीएल खेलने पर बना सस्पेंस
केन विलियमसन ने वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड टीम के कप्तानी की है। लेकिन वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। चोटिल होने के कारण केन विलियमसन पर आईपीएल 2024 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस ने केन विलियमसन को 2 करोड रुपए में अपने साथ छोड़ा था लेकिन जाने के कारण आईपीएल के पुराने टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
