Friday, February 6, 2026
Homeखेलआखिरी टेस्ट से पहले चोरी हुई Devid Warner की ये बेस कीमती...

आखिरी टेस्ट से पहले चोरी हुई Devid Warner की ये बेस कीमती चीज, कहा-‘लौटा देंगे तो…’

डेविड वार्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन उससे पहले डेविड वॉर्नर की एक खास चीज चोरी हो गई है। जिसको लेकर डेविड वार्नर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

-

Devid Warner: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर को आज के समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। डेविड वार्नर हमेशा अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ा देते हैं। आपको बता दे कि डेविड वार्नर पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। लेकिन उससे पहले डेविड वॉर्नर की एक खास चीज चोरी हो गई है। जिसको लेकर डेविड वार्नर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

चोरी हुई डेविड वॉर्नर की ये चीज

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए डेविड वार्नर ने बताया है कि उनका एक बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गया है। डेविड वार्नर इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “दुर्भाग्य से ऐसा करना मेरा आखिरी रास्ता है, लेकिन मेरा बैग, जिसमें मेरा बैगी ग्रीन (कैप) था, उसे सामान से निकाल लिया गया है, जो मेलबर्न एयरपोर्ट से ट्रांसपोर्ट हुआ और उड़कर सिडनी पहुंचा..। कोई भी बैग खोलता और बैग ले जाता हुआ नहीं दिखा। कैप उनके लिए भावुक है। किसी को बैग चाहिए, तो उनके पास एक एक्ट्रा है. आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी अगर आप मेरा बैगी ग्रीन लौटा देंगे तो मुझे खुशी होगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे आखिरी टेस्ट

पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वार्नर अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच डेविड वॉर्नर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। इसके अलावा डेविड वार्नर ने इंटरनेशनल वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है उन्होंने ये फैसला 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर लिया है।

Read More-Ind vs Sa: दूसरे टेस्ट में विराट पारी खेलने को बेताब किंग कोहली! नांद्रे बर्गर से निपटने के लिए खूब पसीना बहा रहे श्रेयस अय्यर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts