Sunday, December 7, 2025
HomeखेलWorld Cup 2023 में धमाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिलेगा अर्जुन...

World Cup 2023 में धमाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति द्वारा मिलेगा सम्मान

वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। इस खिलाड़ी को देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

-

Arjun Award: भले ही भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई हो लेकिन पूरे वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का ही जलवा देखने को मिला है। क्योंकि भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 के लगातार 10 मैच जीते। आपको बता दे कि वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। इस खिलाड़ी को देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

इस खिलाड़ी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

आज खेल रत्न अवार्ड की लिस्ट जारी कर दी गई है। खेल रत्न पुरस्कार में सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर का नाम ही शामिल है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Mohammed Shamiमोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

वर्ल्ड कप में शमी ने मचाया धमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साल 2023 बहुत ही शानदार गया है क्योंकि साल 2023 में मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई मैच जिताए है। मोहम्मद शमी नए वनडे विश्व कप 2023 में Mohammed Shamiसबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है और वह किसी एक वनडे विश्व कप में तीन बार एक मैच में 5 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

Read More-लगातार टी20 में दो तूफानी शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज को नहीं मिला कोई खरीदार, IPL ऑक्शन में रहा अनसोल्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts