Thursday, February 5, 2026
HomeखेलSRH के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा मुंबई का ये स्टार बल्लेबाज, सामने...

SRH के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा मुंबई का ये स्टार बल्लेबाज, सामने आई बड़ी अपडेट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस का यह स्टार बल्लेबाज नहीं खेलेगा।

-

Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या इस समय मुंबई इंडियंस के कप्तानी आईपीएल 2024 में कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने हरा दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद अब मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस का यह स्टार बल्लेबाज नहीं खेलेगा।

दूसरे मैच से बाहर हुआ मुंबई का ये बल्लेबाज

आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में है। नेशनल क्रिकेट अकादमी ने सूर्यकुमार यादव को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं घोषित किया है। जिस कारण मुंबई इंडियंस के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेले थे।

कमजोर पड़ा मुंबई का मध्य क्रम

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आते थे। सूर्यकुमार यादव को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 बल्लेबाजों में गिना जाता है। सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की रीड की हड्डी भी कहा जाता है। लेकिन सूर्यकुमार यादव की गैर मौजूदगी में मुंबई इंडियंस का मध्य क्रम अनुभवहीन नजर आ रहा है। मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई को अपने पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार देखनी पड़ी थी।

Read More-42 साल के धोनी ने दिखाई चीते जैसी फुर्ती, छलांग लगाकर पकड़ा अविश्वसनीय कैच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts