Thursday, February 5, 2026
Homeखेलमुकेश कुमार के बाद दूल्हा बनेगा ये भारतीय गेंदबाज, मंगेतर के साथ...

मुकेश कुमार के बाद दूल्हा बनेगा ये भारतीय गेंदबाज, मंगेतर के साथ की सगाई

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने सगाई कर ली है और जल्द ही ये खिलाड़ी दूल्हा बनने वाला है।

-

Cricketer Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार कुछ दिनों पहले ही दूल्हा बने हैं। 28 नवंबर को मुकेश कुमार ने शादी की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मैच से ब्रेक लेने के बाद मुकेश कुमार ने आगरा जाकर शादी की थी। आपको बता दे कि इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने सगाई कर ली है और जल्द ही ये खिलाड़ी दूल्हा बनने वाला है।

इस खिलाड़ी ने की सगाई

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गए हैं। क्योंकि चेतन सकारिया ने अपनी मंगेतर के साथ सगाई कर ली है। चेतन सकारिया की सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन वायरल तस्वीरों में चेतन सकारिया और उनके मंगेतर पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। इसके बाद अब सभी लोग चेतन सकारिया को सगाई की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

दिल्ली के लिए खेलते हैं चेतन

इंडियन प्रीमियर लीग में चेतन सकारिया को स्टार खिलाड़ी के तौर पर माना जाता है। आईपीएल के पिछले कुछ सीजनों में चेतन सकारिया दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए हैं और वह आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलेंगे। चेतन सक्रिय ने 19 आईपीएल मैचों में 20 विकेट लिए हैं। इन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ दो इंटरनेशनल T20 मैच खेले हैं जिसमें चेतन सकारिया के नाम सिर्फ एक विकेट दर्ज हुआ है।

Read More-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में इस खिलाड़ी ने किया कमाल, ठोकी T20 वर्ल्ड कप की दावेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts