Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली और टीम इंडिया के नियमित रोहित शर्मा की काफी लंबे समय बाद T20 टीम में वापसी हुई है। अगले साल भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलना है जिसके लिए एक बार फिर से बीसीसीआई ने T20 टीम में रोहित विराट को मौका दिया है। ज्यादातर दिग्गज क्रिकेटर्स बीसीसीआई के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। तो कुछ पूर्व खिलाड़ियों को या फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।
रोहित-विराट की वापसी पर इस पूर्व क्रिकेटर ने खड़े किए सवाल
पूर्व क्रिकेटर दीप दास गुप्ता ने T20 टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी पर नाराजगी जाहिर की है। देवदास गुप्ता ने कहा मुझे लगा था की टीम इंडिया अब रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे जा चुकी है। इस समय भारतीय टीम में क्या हो रहा है मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। क्योंकि जब आपको विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास ही जाना था तो पिछले 1 साल से युवा खिलाड़ियों को मौके क्यों दे रहे थे?
View this post on Instagram
T20 टीम से बाहर चल रहे थे रोहित शर्मा और विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम ने कुछ समय पहले ही वनडे विश्व कप का टूर्नामेंट खेला है। वनडे विश्व कप के कारण भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली लगातार T20 फॉर्मेट से दूर चल रहे थे लेकिन T20 वर्ल्ड कप के कारण बीसीसीआई ने फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापस बुला लिया है। इस समय दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली T20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी।
