Ind vs Eng: टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट खेलने में बिजी है। आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण दौर करना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दे कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम में इस खूंखार ऑलराउंडर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है जो पिछले 16 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है।
शार्दुल ठाकुर की होगी टीम इंडिया में वापसी
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंग्लैंड दौरे पर ऑल राउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को मौका दे सकता है। शार्दुल ठाकुर एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए अहम बन सकते हैं और उन्होंने पिछले कुछ समय से लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और वह गेंद के साथ बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
16 महीने से चल रहे हैं बाहर
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर 16 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए आखरी बार साल 2023 में टेस्ट मैच खेला था जिसके बाद वह टीम इंडिया से लगातार बाहर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय से शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा रहा है जिस कारण एक बार फिर से उन्हें भारतीय टीम में वापसी का मौका दिया जा सकता है। लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है।
Read More-महेंद्र सिंह धोनी ने टी-शर्ट से दिखाई देशभक्ति, पहलगाम हमले पर पोस्ट ना शेयर करने पर हुए थे ट्रोल
