Monday, February 2, 2026
Homeखेल8 मैच 5 अर्धशतक, बना दिए 417 रन... IPL 2025 में बल्ले...

8 मैच 5 अर्धशतक, बना दिए 417 रन… IPL 2025 में बल्ले से कहर मचा रहा ये बल्लेबाज, नहीं ले रहा है कोई नाम!

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के 23 साल के इस बल्लेबाज का बल्ला आग उगल रहा है। जो अपनी बल्लेबाजी से अच्छी टीम के होश उड़ा रहा है। धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी इस बल्लेबाज की चर्चाएं नहीं हो रही है।

-

IPL 2025: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला है जहां पर युवा खिलाड़ियों ने अपने मौके का भरपूर फायदा उठाया है और धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी को हैरान किया है। आपको बता दे कि आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के 23 साल के इस बल्लेबाज का बल्ला आग उगल रहा है। जो अपनी बल्लेबाजी से अच्छी टीम के होश उड़ा रहा है। धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी इस बल्लेबाज की चर्चाएं नहीं हो रही है।

आग उगल रहा साई सुदर्शन का बल्ला

आईपीएल 2025 की टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के 23 साल के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 23 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अभी तक आईपीएल 2025 में 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 417 रन ठोक दिए हैं इस दौरान साई सुदर्शन ने पांच अर्ध शतक लगाए हैं। इसी के साथ शाही सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा कारण बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा अर्ध शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

ऐसा रहा सुदर्शन का करियर

साई सुदर्शन लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। साल 2023 में साई सुदर्शन को पहली बार भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। अभी तक साईं सुदर्शन ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय तीन वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 127 रन बनाए हैं। इसके अलावा साई सुदर्शन को भारत के लिए एक T20 मैच खेलने का अभी मौका मिला जिसमें वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अगर साई सुदर्शन की आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 32 मैच खेले हैं। जिसमें सुदर्शन 1399 रन बना चुके हैं।

Read More-टीम इंडिया में नहीं मिला IPL के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को मौका! पंजाब के कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts