Thursday, February 5, 2026
Homeखेलवनडे और टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर,...

वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, एक साथ साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हुए ये 2 खिलाड़ी

वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि साउथ अफ्रीका दौरे से भारतीय क्रिकेट टीम के दो खतरनाक खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

-

Ind vs Sa: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच T20 सीरीज खत्म हो चुकी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज बराबर पर रही है क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका ने सीरीज में एक-एक मैच जीता है बल्कि पहले T20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे और टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि साउथ अफ्रीका दौरे से भारतीय क्रिकेट टीम के दो खतरनाक खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे दीपक चाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल किया गया था। लेकिन अब निजी कारणों की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। दीपक चाहर की जगह पर भारतीय वनडे टीम में आकाशदीप को शामिल किया गया है। कल 17 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम के कप्तानी केएल राहुल करेंगे।

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट नहीं है जिस कारण अब बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाएगा।

Read More-क्रिकेट में अब कभी नहीं देखेगा धोनी का नंबर 7, BCCI ने रिटायर की माही की जर्सी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts