MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हमेशा से ही ग्रेटेस्ट मुकाबला देखने को मिला है। अब एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस मैदान पर आमने-सामने होने वाले हैं आईपीएल 2025 में चेन्नई और मुंबई दोनों टीम ही अपना पहला मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का खूब चलता है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी एक के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
खूब चलता है हिटमैन का बल्ला
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक बार फिर से मुकाबला देखने को मिलेगा। अगर हम मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आता है क्योंकि उन्होंने चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में 837 रन बनाए हैं। चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना है। क्योंकि मुंबई के खिलाफ सुरेश रैना ने 736 रन बनाए थे। हालांकि सुरेश रैना क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वह आज के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
धोनी का दिखेगा जलवा
चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरा नंबर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के खिलाफ 732 रन बनाए हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक्टिव खिलाड़ियों में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। एक बार फिर से फैंस को महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर चौके छक्के लगाते हुए दिखेंगे।
Read More-RCB ने IPL 2025 में किया जीत से आगाज, KKR को 7 विकेट से हराया, कोहली ने बनाए 59 रन
