CSK vs RCB: आज 3 अप्रैल को आईपीएल 2025 में एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि आज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाजी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है अंबाती रायडू के इस बयान से आरसीबी के फैंस हैरान रह गए हैं।
अंबाती रायडू ने दिया बड़ा बयान
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपनी राय रखी है। अंबाती रायडू ने हैरान कर देने वाला बयान देते हुए कहा “सीएसके और आरसीबी के बीच प्रतिद्वंद्विता उतनी बड़ी नहीं है, क्योंकि चेन्नई ने विपक्षी टीम के खिलाफ काफी मैच जीते हैं। सीएसके बनाम एमआई (मुंबई इंडियंस) की प्रतिद्वंद्विता सबसे बड़ी है, यह देखते हुए कि दोनों टीमों ने कैसा प्रदर्शन किया है।”
चेन्नई का पलड़ा रहा भारी
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में आज चेन्नई और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। अगर हम चेन्नई और आरसीबी के बीच मुकाबले के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई और आरसीबी ने एक दूसरे के खिलाफ आईपीएल में 34 मैच खेले हैं। जिसमें से 21 बार चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सिर्फ 12 मैच में ही चेन्नई के खिलाफ जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा भी रहा है।
Read More-गब्बर को फिर से हुआ प्यार, विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे शिखर धवन, शेयर की तस्वीर
