Ind vs Eng Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड का सामना करने वाली है क्योंकि जून में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां पर भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है तो कुछ खिलाड़ियों की सालों बाद भारतीय टीम में वापसी भी हुई है लेकिन बीसीसीआई में एक बार फिर से इस टैलेंटेड बल्लेबाज को नजरअंदाज कर दिया है।
खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर!
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भारत के टैलेंटेड खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे लेकिन पिछले काफी लंबे समय से मयंक अग्रवाल इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब चल रहे हैं इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मयंक अग्रवाल की वापसी नहीं कराई है इसके बाद मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर खत्म माना जा रहा है क्योंकि बीसीसीआई अब युवा खिलाड़ियों पर जोर दे रही है जिस कारण मयंक अग्रवाल की वापस आई का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।
खेले हैं 21 टेस्ट मैच
भारत के सलामी ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने साल 2018 में टीम इंडिया के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले जिसमें मयंक अग्रवाल ने ओपनिंग करते हुए 1488 रन बनाए हैं। साल 2022 से मयंक अग्रवाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लगातार युवा खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिस कारण 34 साल के भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की वापसी नामुमकिन मानी जा रही है जिस कारण उन्हें संन्यास लेना पड़ सकता है।
Read More-देश के लिए खेलना सबसे बड़ी बात है…’ इंग्लैंड दौरे पर चयन होने पर क्या बोले साई सुदर्शन
