Delhi Capitals: अक्षर पटेल के कप्तानी में दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन आईपीएल 2025 का सफर खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाए। आपको बता दे कि आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने जिस खिलाड़ी पर 10.75 करोड़ खर्च किया उसे खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 18 गेंद फेंकी है और दिल्ली को बड़ा चूना लगाया है।
दिल्ली के साथ हुआ खेला
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से पहले दुबई में मेगा ऑक्शन का इवेंट रखा गया था जिसमें कई खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज टी नटराजन को मोटी रकम देकर खरीदा था। क्योंकि नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी नटराजन को 10 करोड़ 75 लाख रुपए में शामिल किया था। इसके बाद लोगों को लगा था कि टी नटराजन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य गेंदबाज रहेंगे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तीन नटराजन को प्लेइंग 11 में बहुत ही कम मौके दिए गए। क्योंकि नटराजन ने दिल्ली के लिए सिर्फ आईपीएल 2025 में दो मैच खेले जिसमें उन्होंने एक मैच में तीन ओवर फेंके।
पांचवें नंबर पर रही दिल्ली
आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी लेकिन अंत में दिल्ली के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बन पाई आईपीएल 2025 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर रह गई। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से 7 में जीते हैं। जबकि 6 मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा रहा था।
Read More-खत्म हुआ टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का टेस्ट करियर! लेना पड़ सकता है संन्यास
