IPL 2024: भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का आनंद उठा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सभी मैच भारत में ही खेले जा रहे हैं जिस कारण हजारों की संख्या में फैंस आईपीएल 2024 का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं। कई बार स्टेडियम में फैंस अजीब हरकत भी कर देते हैं। हाल ही में आईपीएल 2024 में एक मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन पेट में गेंद को छुपा कर चुराने की कोशिश कर रहा था तभी अचानक पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
गेंद चुराने की कोशिश कर रहा था फैन
आईपीएल 2024 हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया था। इसके बाद इस मैच का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन गेंद को अपनी पैंट में छुपाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी अचानक उस फैन को ऐसी हरकत करता है देख पुलिस वाला देख लेता है जिसके बाद वह तुरंत आकर गेंद छीन कर फिर से मैदान में फेंक देता है और उस शख्स को धक्का मार कर बाहर निकलने लगता है।
Ball pent me 🤣 pic.twitter.com/2gG8EtBizf
— Professor Sahab (@ProfesorSahab) May 13, 2024
कोलकाता ने किया क्वालीफाई
आईपीएल 2024 में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीम बनी है जिसमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया हो क्वालीफायई किया हो। इसके बाद दूसरे नंबर पर संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान है। संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स प्ले ऑफ के लिए लगभग तय हो चुकी है। हैदराबाद भी इस लिस्ट में अभी तक तीसरे नंबर पर बनी हुई है जिसके बाद चौथे पायदान के लिए कई टीमों के बीच रेस अभी भी चल रही है।
Read More-प्लेऑफ में पहुंची KKR तो खुशी से झूम उठी सुहाना खान, वायरल हो रहा शाहरुख खान की लाडली का वीडियो
