एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का मजेदार अंदाज एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है। सूर्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कुत्ते के साथ फिल्मी अंदाज में बातें करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर हुए विवाद के बाद पोस्ट किया गया, जिसने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
सूर्या का फिल्मी अंदाज हुआ वायरल
वीडियो में सूर्यकुमार यादव कुत्ते से मजेदार सवाल पूछते हैं और कुत्ता भौंककर जवाब देता है। सूर्या कहते हैं, “ये कुत्ता बोलता है, एंटरटेनमेंट… इनको बताओ आज स्टॉक मार्केट में क्या बढ़ा?” कुत्ता भौंकता है और सूर्या कहते हैं- “भाव बढ़ा!” इसके बाद वह पूछते हैं, “गुजरात के किस नगर का नाम बताओ?” कुत्ता भौंकता है, सूर्या कहते हैं- “सही भावनगर!” फिर सूर्या पूछते हैं, “बताओ कौन सी चीज में अंतर नहीं होना चाहिए, भेद और?” कुत्ता फिर भौंकता है और सूर्या कहते हैं- “भेद-भाव, सही जवाब!” इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Bhow ❌ Bhau ☑️ pic.twitter.com/PzCKii59Za
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) September 22, 2025
फैंस बोले- यह है असली एंटरटेनमेंट
सूर्या के इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “सूर्या मैदान में भी हिट, सोशल मीडिया पर भी हिट,” तो किसी ने कहा, “यह है असली एंटरटेनमेंट किंग!” पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर हुए विवाद के बाद सूर्या का यह वीडियो फैंस के लिए टेंशन के बीच हंसी का डोज लेकर आया है। क्रिकेट के साथ-साथ उनका यह मजाकिया अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Read More-IND A vs AUS A: कप्तानी छोड़ अचानक मुंबई लौटे श्रेयस अय्यर, पर्सनल कारण या रणनीतिक ब्रेक?
