Saturday, February 7, 2026
Homeखेल‘धोनी लास्ट बॉल पर छक्का मारे लेकिन...’ लखनऊ में माही के वेलकम...

‘धोनी लास्ट बॉल पर छक्का मारे लेकिन…’ लखनऊ में माही के वेलकम के लिए लगाई गई स्पेशल हॉर्डिंग

लखनऊ के निवासी महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं जिसके बाद लखनऊ शहर में धोनी को लेकर स्पेशल हॉर्डिंग लगाई गई है।

-

LSG vs CSK: आईपीएल 2024 में 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जेंट्स का आमना सामना होने जा रहा है। लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ का दौरा करना होगा। क्योंकि लखनऊ और चेन्नई का मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ के निवासी महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं जिसके बाद लखनऊ शहर में धोनी को लेकर स्पेशल हॉर्डिंग लगाई गई है।

लखनऊ में लगी स्पेशल हॉर्डिंग

महेंद्र सिंह धोनी का फैन बेस बहुत ही तगड़ा है पूरे देश में महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। लखनऊ में होने वाले मैच में महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए सभी लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्वागत के लिए लखनऊ शहर में बड़ी-बड़ी हॉर्डिंग लगाई गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक जगह पर बड़ी हॉर्डिंग लगी होती है जिस पर लिखा है कि “हम चाहते हैं कि धोनी अच्छा खेल पर मैच एलएसजी जीत जाए” इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल दूसरी तस्वीर में हॉर्डिंग पर लिखा है कि “हम चाहते हैं धोनी लास्ट बॉल पे सिक्स मारें। पर तब, जब जीतने के लिए 12 रन हों।”

मुंबई के खिलाफ धोनी ने दिखाया था जलवा

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही एक फिनिशर के रूप में टीम के लिए खेल हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में अपनी बल्लेबाजी से सभी को दीवाना बना लिया था उसे दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पांड्या की आखिरी चार गेंद में 20 रन जड़ दिए थे। इसके दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीन छक्के लगाए थे। लखनऊ में भी महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Read More-T20 वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका जाएंगे धोनी, रोहित शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts