Ind vs Sa Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज 3 जनवरी से केप टाउन क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुआ है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की कप्तानी आखिरी टेस्ट मैच में डीन एल्गर को दे दी गई है। डीन एल्गर ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
55 पर सिमटी अफ्रीका टीम
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। क्योंकि भारत की खतरनाक गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका ने 15 रन के स्कोर पर ही चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 23.2 ओवरों में 55 रन पर ऑल आउट हो गए हैं। इसकरण दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हैं।
A sensational display of pace bowling from India bundles South Africa out before Lunch on Day 1 😵#WTC25 | 📝 #SAvIND: https://t.co/ie8HUxBDc8 pic.twitter.com/UlvULpTvhf
— ICC (@ICC) January 3, 2024
बल्लेबाजों के नाम हुआ शर्मनाक
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की थी। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ ही नहीं बल्कि अपने घर में सबसे छोटा टेस्ट स्कोर बनाया है। घरेलू मैदान पर पहली बार ऐसा हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका के सभी बल्लेबाज 55 रन पर ऑल आउट हो गए हो।
Read More-आखिरी टेस्ट से पहले चोरी हुई Devid Warner की ये बेस कीमती चीज, कहा-‘लौटा देंगे तो…’
