Friday, February 6, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर ने दिखाई दरियादिली, गरीब महिला की मदद कर जीता लोगों...

श्रेयस अय्यर ने दिखाई दरियादिली, गरीब महिला की मदद कर जीता लोगों का दिल

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें श्रेयस अय्यर एक गरीब महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।

-

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर भारती क्रिकेट टीम के एक इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं जिस कारण श्रेयस अय्यर की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बहुत ही ज्यादा है जब भी श्रेयस अय्यर किसी भी पब्लिक प्लेस में निकलते हैं तो फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचवाने को बेताब हो जाते हैं। श्रेयस अय्यर भी फैंस को निराश नहीं करते हैं श्रेयस अय्यर फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं और उन्हें ऑटोग्राफ भी देते हैं। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें श्रेयस अय्यर एक गरीब महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ने की महिला की मदद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर श्रेयस अय्यर किसी सैलून से निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ फैंस अय्यर को घेर लेते हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देने लगते हैं। इस दौरान एक गरीब महिला श्रेयस अय्यर से मदद की गुहार लगाती है। इसके बाद श्रेयस अय्यर उस महिला को कुछ पैसे देकर मदद कर देते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ हुई थी वापसी

श्रेयस अय्यर की वापसी भारतीय टीम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हुई थी हालांकि वनडे सीरीज में श्रेयस टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन साल 2023 के वनडे विश्व कप में श्रेयस अय्यर ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले में शतक लगाकर टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा था हालांकि टीम इंडिया फाइनल मुकाबला हार गई थी।

Read More-16 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में बादशाहत कर रहे किंग कोहली, आज के ही दिन किया था डेब्यू

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts