Sunday, December 7, 2025
Homeखेल150 की स्पीड से हाथ पर लगी गेंद, टूट गया अंगूठा... फिर...

150 की स्पीड से हाथ पर लगी गेंद, टूट गया अंगूठा… फिर ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे थे शिखर धवन

शिखर धवन की कई यादगार पारियां है जिन्हें फैंस हमेशा ही याद रखेंगे। आपको बता दे कि एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन का अंगूठा टूट गया था। टूटे अंगूठे के बाद शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था।

-

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस आज दुखी हो गए हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट से शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। शिखर धवन का क्रिकेट करियर टीम इंडिया के लिए बहुत ही शानदार रहा है शिखर धवन ने कई बार भारतीय टीम को अपनी मैच विनिंग पारी से मैच जिताया है। शिखर धवन की कई यादगार पारियां है जिन्हें फैंस हमेशा ही याद रखेंगे। आपको बता दे कि एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन का अंगूठा टूट गया था। टूटे अंगूठे के बाद शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था।

जब टूट गया था धवन का अंगूठा

साल 2019 के वनडे विश्व कप में शिखर धवन ने एक ऐसी पारी खेली थे जिसे भारतीय फैंस हमेशा याद रखेंगे। वनडे विश्व कप साल 2019 के ग्रुप स्टेज के मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से हुआ था। इस दौरान शिखर धवन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। क्योंकि जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन 25 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तब लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से एक गेंद शिखर धवन के हाथ पर आकर लगी थी। इसके बाद शिखर धवन काफी दर्द में नजर आए। लेकिन मैच के बाद पता चला कि शिखर धवन का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था लेकिन इसके बाद भी वह मैदान पर डटे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जड़ा था शतक

जब शिखर धवन का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था उसके बाद भी शिखर धवन लगातार बल्लेबाजी कर रहे थे। फिर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 के वनडे विश्व कप में टूटे अंगूठे के बाद भी शानदार शतक जड़ा था इस दौरान शिखर धवन ने 117 रन की पारी खेली थी। चोट के कारण शिखर धवन कोई बड़ा साथ नहीं खेल पा रहे थे जिस कारण इस पारी के दौरान शिखर धवन ने एक भी छक्का नहीं लगाया था लेकिन उनके बल्ले से 16 चौके जरूर निकले थे।

Read More-धोनी का नाम न शामिल करने पर दिनेश कार्तिक को मांगनी पड़ी माफी! कहा ‘बड़ी गलती हो गई…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts