IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला बहुत ही रोमांचक खेला गया है। जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पेट कमिंस की अगवाई वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अंत के ओवर में चार रन से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की पहली जीत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आंद्रे रसेल सहित सभी खिलाड़ियों को गले लगाया है।
आंद्रे रसेल को शाहरुख ने लगाया गले
आपको बता दे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच देखने के लिए ईडन गार्डन पहुंचे थे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत पर शाहरुख खान खुशी से पहले नहीं समाए हैं। इस दौरान शाहरुख खान ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को गले लगाया और उन्होंने रिंकू सिंह से भी हाथ मिलाया है।
Shahrukh Khan hugging Rinku Singh and Andre Russell in yesterday’s match.
– Beautiful Moments from Eden gardens! ❤️ pic.twitter.com/oDDRwL0q38
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 24, 2024
4 रन से कोलकाता ने जीता मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट नुकसान पर 208 रन बना दिए। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 25 गेंद में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में सिर्फ 204 रन बना पाए जिस कारण सनराइजर्स हैदराबाद 4 रन से इस मैच को हार गए।
Read More-चोट के बाद Rishabh Pant ने दिखाई फिटनेस, पलक झपकते ही बल्लेबाज की उड़ा दी गिल्लियां
