Friday, February 6, 2026
Homeखेलपिता बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने मैदान पर किया स्पेशल सेलिब्रेशन,...

पिता बनने के बाद शाहीन अफरीदी ने मैदान पर किया स्पेशल सेलिब्रेशन, बेटे को लेकर यूं मनाया जश्न

शाहीन अफरीदी ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी क्योंकि शाहीन अफरीदी एक बेटे के पिता बन गए हैं। बेटे के जन्म के बाद शाहीन अफ़रीदी ने स्पेशल अंदाज में विकेट सेलिब्रेशन किया है।

-

Pak vs Ban: बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर गई हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच इस समय टेस्ट सीरीज चल रही है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शाहीन अफरीदी ने बहुत बड़ी खुशखबरी दी थी क्योंकि शाहीन अफरीदी एक बेटे के पिता बन गए हैं। बेटे के जन्म के बाद शाहीन अफ़रीदी ने स्पेशल अंदाज में विकेट सेलिब्रेशन किया है।

शाहीन अफरीदी ने यूं किया सेलिब्रेशन

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफ़रीदी ने हसन मोहम्मद का विकेट लिया इस विकेट के बाद शाहीन अफरीदी ने स्पेशल अंदाज में विकेट का सेलिब्रेशन किया है। विकेट लेने के बाद अफरीदी अपने दोनों हाथों को झुलाते हुए नजर आए। इस तरह शाहीन अफ़रीदी ने अपने बेटे के जन्म का जश्न स्पेशल अंदाज में मनाया है जिसके बाद शाहीन अफरीदी के इस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना लिया है।

शनिवार को पिता बने थे शाहीन अफ़रीदी

मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम में शाहीन अफ़रीदी सबसे खूंखार गेंदबाज हैं शाहीन अफ़रीदी ने दुनिया में अपने गेंदबाजी का जलवा बना रखा है। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफ़रीदी के परिवार ने शनिवार को बहुत ही बड़ी खुशखबरी फैंस को दी थी। शनिवार को शाहीन अफरीदी की पत्नी अंशा अफरीदी ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद दुनिया भर के कई क्रिकेट फैंस शाहीन अफरीदी को पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कई क्रिकेटर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Read More-जेह और तैमूर के साथ पिता रणधीर के घर पहुंची करीना कपूर, पठानी लुक में दिखे सैफ अली खान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts