Ind vs Eng Test Series: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में व्यस्त थे लेकिन अब आईपीएल 2025 का समापन 3 मई को होने वाला है। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी जिसमें बीसीसीआई ने टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया है। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
बीसीसीआई पर फूटा सहवाग का गुस्सा
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम में श्रेयस अय्यर को मौका ना मिलने पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने कहा “निश्चित रूप से, उन्हें उनकी कप्तानी के लिए ज्यादा श्रेय नहीं मिलता। मनोज ने कहा कि ऋषभ पंत को कप्तानी इसलिए नहीं मिली क्योंकि उनका आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा। लेकिन अय्यर का सीजन शानदार रहा है, वह कप्तान भी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं खेल सकते? वह निश्चित रूप से तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं।”
आईपीएल में भी किया धमाकेदार प्रदर्शन
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने इस सीजन के 13 मैच में 488 रन बनाए हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में भी श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा था। इसके बाद भी बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया।
Read More-10.75 करोड़ के खिलाड़ी ने फेंकी सिर्फ 18 गेंद, DC को IPL 2025 में लगा बड़ा चुना
