Homeखेलशुभमन गिल के साथ लंदन पार्टी में दिखी सारा तेंदुलकर! सोशल मीडिया...

शुभमन गिल के साथ लंदन पार्टी में दिखी सारा तेंदुलकर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ युवराज सिंह की चैरिटी डिनर पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इस पार्टी का हिस्सा बने हैं।

-

Shubhman Gill And Sara Tendulkar: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड में शुभमन गिल का नाम बहुत ही चर्चा में रहा है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कैंसर फाउंडेशन के लिए एक चैरिटी डिनर का आयोजन किया था जिसमें कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस इवेंट का हिस्सा बने थे वहीं इस इवेंट से सारा तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

एक साथ दिखे सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ युवराज सिंह की चैरिटी डिनर पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इस पार्टी का हिस्सा बने हैं। इसके बाद इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही टीम इंडिया के खिलाड़ी इवेंट में एंट्री करते हैं तो लोग तालियां बजाने लगते हैं। वहीं पड़ोस में बैठी सारा तेंदुलकर अपना मोबाइल उठाकर वीडियो बनाने लगते हैं इसके बाद शुभमन गिल सहित वह पूरी टीम के खिलाड़ियों का वीडियो बनाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket Live (@cricket_live247)

फिर उड़े डेटिंग रूमर्स

पिछले काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर ख़बरें हैं कि सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन अभी तक शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Read More-रश्मिका मंदाना के हाथ लगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म! अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी एक्शन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts