Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में हाई-वोल्टेज मैच खेला गया। 68 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य बड़ा था और मुकाबला नॉकआउट जैसा दबाव लेकर आया था। लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने घबराने के बजाय संयम दिखाया। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया। 19.2 ओवर में 199 रन बनाकर टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल की टिकट पक्की कर ली।
संजू सैमसन की 97 रन की यादगार पारी
इस जीत के असली हीरो रहे Sanju Samson है उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। शुरुआत में भारत ने संभलकर खेला, लेकिन बीच के ओवरों में रन रफ्तार थोड़ी धीमी हुई। ऐसे समय में संजू ने जिम्मेदारी संभाली और बड़े शॉट लगाने शुरू किए। आखिरी ओवर में जब जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे, तब सैमसन ने पहली दो गेंदों पर एक जोरदार छक्का और फिर चौका जड़ दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज की उम्मीदें टूट गईं और भारत जीत के करीब पहुंच गया। उनकी यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी, क्योंकि यह सिर्फ रन नहीं थे, बल्कि दबाव में खेली गई समझदारी भरी बल्लेबाजी थी।
विनिंग रन के बाद भावुक जश्न
विनिंग रन बनाते ही संजू सैमसन (Sanju Samson) का जश्न देखने लायक था। रन पूरा करते ही वे घुटनों के बल बैठ गए। उन्होंने अपना हेलमेट उतारा, आसमान की ओर देखा और फिर कुछ पल प्रार्थना की। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक उनके लिए तालियां बजा रहे थे। यह पल सिर्फ एक जीत का नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के संघर्ष और मेहनत का प्रतीक था। सोशल मीडिया पर उनका यह सेलिब्रेशन तेजी से वायरल हो गया। फैंस इसे (Sanju Samson) के करियर के सबसे खास पलों में से एक बता रहे हैं। लंबे समय से टीम में अपनी जगह को लेकर चर्चा झेल रहे सैमसन ने इस पारी से सभी सवालों का जवाब दे दिया।
अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत
भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा और क्रिकेट प्रेमियों को एक और रोमांचक मैच की उम्मीद है। दूसरी ओर, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। वेस्टइंडीज ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गया। भारत ग्रुप-1 में दूसरे नंबर पर रहा और शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतिम चार में पहुंचा। अब टीम इंडिया खिताब से सिर्फ दो कदम दूर है। अगर बल्लेबाज और गेंदबाज इसी तालमेल से खेलते रहे, तो ट्रॉफी जीतने का सपना सच हो सकता है।
Read More-सेमीफाइनल में पहुंचते ही सूर्या का बड़ा बयान! आखिर क्यों बोले – भारत था असली हकदार?
