Friday, February 6, 2026
Homeखेलसेमीफाइनल की तैयारी के लिए मुंबई रवाना हुई रोहित की सेना, बैंगलोर...

सेमीफाइनल की तैयारी के लिए मुंबई रवाना हुई रोहित की सेना, बैंगलोर एयरपोर्ट पर दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी

रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आसानी से वर्ल्ड कप 2023 की सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमी फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

-

IND vs NZ: विश्व कप 2023 में अब सिर्फ तीन मुकाबले ही बचे हैं। 15 नवंबर से विश्व कप 2023 के नॉकआउट के मुकाबले खेले जाएंगे। आपको बता दे कि रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आसानी से वर्ल्ड कप 2023 की सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमी फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।

मुंबई रवाना हुई टीम इंडिया

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के सभी मैचों में बहुत ही शानदार तरीके से जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने बेंगलुरु में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेला है। इसके बाद भारतीय टीम अब बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। इस समय एक वीडियो भी टीम इंडिया का वायरल हो रहा है। जिसमें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में शुभमन गिल,श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा नजर रहे हैं।

टीम इंडिया ने जीते सभी मैच

भारतीय टीम ने अभी तक विश्व कप 2023 में कुल 9 मैच खेले हैं। जिसमें रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने सभी मैचों में विपक्षी टीमों को हराया है। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का सामना वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल का महा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read More-अचानक इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, पोस्ट शेयर करते हुए लिया संन्यास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts