Sunday, December 7, 2025
Homeखेलश्रीलंका के खिलाफ आग उगलता है रोहित-विराट का बल्ला, एक ने जड़े...

श्रीलंका के खिलाफ आग उगलता है रोहित-विराट का बल्ला, एक ने जड़े 10 शतक तो दूसरे ने ठोकी 2 डबल सेंचुरी

आज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है।

-

Ind vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय बहुत ही शानदार लय में चल रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से वर्ल्ड कप 2023 में खूब रन निकल रहे हैं। आज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है।

श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगा चुके हैं विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक श्रीलंका के खिलाफ कुल 52 वनडे मैच खेले हैं। इंटरनेशनल वनडे मैचों में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 2506 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से श्रीलंका के virat kohliखिलाफ 10 शतक भी निकले हैं। इसके साथ विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 11 अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 166 रहा है जिसमें वह नाबाद गए थे।

रोहित ने लगाए हैं 2 दोहरे शतक

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अभी तक 51 इंटरनेशनल वनडे मैचों में 1860 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 6 शतक जड़े हैं। इसके साथ रोहित शर्मा के नाम श्रीलंका के खिलाफ 7 अर्ध rohit sharmaशतक भी दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक इंटरनेशनल वनडे फॉर्मेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है।जिसमें से दो बार रोहित शर्मा ने दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 264 रनों की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Read More-आज वानखेडे में होगा भारत और श्रीलंका का आमना सामना, यहां जाने मैच से जुड़ी फुल डिटेल्स

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts