Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी की थी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा घटिया रहा था लगातार खराब प्रदर्शन के कारण रोहित शर्मा को डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी करनी पड़ी है और रोहित शर्मा 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए मैच में रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं जहां पर एक बार फिर से रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए हैं।
फ्लॉप हुए रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए प्लेईंग 11 का हिस्सा है जहां पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जम्मू कश्मीर की गेंदबाजी के खिलाफ भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए पहली पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 19 गेंद का सामना करते हुए तीन रन बनाए और आउट होकर लौट गए। अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के बाद अब रोहित शर्मा डोमेस्टिक क्रिकेट में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था खराब प्रदर्शन
निजी कारणों की वजह से रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच से बाहर रहे थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में बॉर्डर का आविष्कार ट्रॉफी में वापसी की थी लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैच में सिर्फ 31 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुद आखिरी टेस्ट मैच से प्लेइंग 11 से बाहर होने का फैसला किया था। रोहित शर्मा की डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी हुई और वह रणजी ट्रॉफी की पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
Read More-IPL में वापसी करने जा रहे एबी डीविलियर्स? कहा ‘मैं दोबारा क्रिकेट खेलना चाहता हूं…’
