Monday, February 16, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? इंजरी को लेकर आया पड़ा...

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? इंजरी को लेकर आया पड़ा अपडेट

भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर टीम इंडिया के फैंस झूम उठेंगे।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने t20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का पहला मैच खेलते हुए बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा के हाथ में चोट लग गई थी जिस कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आज न्यूयॉर्क में महा मुकाबला खेलना है। भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर टीम इंडिया के फैंस झूम उठेंगे।

रोहित की इंजरी को लेकर आया अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नेट प्रैक्टिस की जहां पर उन्हें बल्लेबाजी में थोड़ी दिक्कत महसूस हुई लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट हो गए हैं रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

पहले ही मैच में जड़ी थी फिफ्टी

आईपीएल 2024 के दौरान रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था लेकिन t20 विश्व कप में कदम रखते ही एक बार फिर से रोहित शर्मा शानदार लय में लौट आए हैं। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए आयरलैंड के खिलाफ 37 गेंद में 52 रन के शानदार पारी खेली थी। इसके बाद रोहित शर्मा मैदान से लौट गए थे लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद है।

Read More-भारत जीतेगा T20 विश्व कप का खिताब! साल 2007 की तरह फिर बना ये खास संयोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts