Homeखेलमुंबई इंडियंस से अलग नहीं होंगे रोहित शर्मा? सामने आई बड़ी अपडेट

मुंबई इंडियंस से अलग नहीं होंगे रोहित शर्मा? सामने आई बड़ी अपडेट

इसी बीच खबरें आ रही थी कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें अलग होने वाली है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस का साथ रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे।

-

Rohit Sharma: पिछले कुछ सीजन मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए अच्छे नहीं रहे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में कई बड़े बदलाव हुए हैं मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या को नया कप्तान घोषित किया था लेकिन फिर भी मुंबई टीम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इसी बीच खबरें आ रही थी कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें अलग होने वाली है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस का साथ रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे।

मुंबई का साथ नहीं छोड़ेंगे रोहित?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में कई सालों से लगातार मुंबई इंडियंस के फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। खबरें आ रही थी कि रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच अनबन हो गई है। जिस कारण रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस से अलग हो जाएंगे लेकिन अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का साथ नहीं छोड़ेगी। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की हर बार मानने को राजी हो गई है। लेकिन अभी तक मुंबई इंडियंस या रोहित शर्मा ने कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है जिस कारण इन खबरों को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हो रही है।

ले ली गई थी कप्तानी

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल की पांच बार ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम है और रोहित शर्मा ने ही मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है लेकिन आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली गई जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है।

Read More-जडेजा के साथ खेतों में घूमते नजर आए धोनी! CSK ने शेयर की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts