Homeखेलआखिरी बार मुंबई की जर्सी में दिखे Rohit Sharma? नीता अंबानी के...

आखिरी बार मुंबई की जर्सी में दिखे Rohit Sharma? नीता अंबानी के साथ वायरल वीडियो के बाद मची सनसनी

सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसके बाद क्रिकेट फैंस तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

-

IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करके वापस टीम में बुला लिया था और रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान घोषित कर दिया था। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इसके बाद क्रिकेट फैंस तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

रोहित ने मुंबई के लिए खेला आखिरी मैच?

इस समय सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला है। आईपीएल 2024 के अगले सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और अन्य टीम के साथ शामिल हो जाएंगे बताया जा रहा है की हार्दिक पांड्या के कप्तानी के तरीके को मुंबई के खिलाड़ी पसंद नहीं कर रहे हैं जिस कारण रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या के साथ अर्बन की वजह से मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने जा रहे हैं। हालांकि खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नीता अंबानी के साथ वायरल हो रहा वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार पारी भी खेली है। लखनऊ और मुंबई का मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है जिसमें मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ बातचीत करती हुई नजर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यूजर्स दावा कर रहे हैं कि नीता अंबानी रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस न छोड़ने के लिए कह रही है।

Read More-काव्या मारन के गले लगे केन विलियमसन, मैच रद्द होने के बाद की SRH की मालकिन से मुलाकात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts