Friday, February 6, 2026
Homeखेलगेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे Rohit Sharma, इस साल लगाए...

गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे Rohit Sharma, इस साल लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा अब शुरुआत से ही गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवाया अपना लेते हैं और खूब लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। छक्को के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं है।

-

Rohit Sharma: पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप रोहित शर्मा के कप्तानी में खेलने उतरी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के प्रदर्शन से सभी लोग हैरान रह गए हैं। इस साल रोहित शर्मा ने अपने खेलने के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव किया है। रोहित शर्मा अब शुरुआत से ही गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवाया अपना लेते हैं और खूब लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। छक्को के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं है।

रोहित ने इस साल लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने इस साल अपने बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में 60 छक्के लगाए हैं इसके साथ रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने ए बी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। rohit sharmaरोहित शर्मा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

वनडे विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर कुल 9 मैच खेले हैं। इन 9 वनडे मैच में रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में 503 रन बनाए हैं। इसके साथ रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले Rohit Sharmaबल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं। इस विश्व कप में रोहित शर्मा के नाम तीन अर्धशतक और एक शतक भी दर्ज है। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक 28 छक्के लगाए हैं और वह वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Read More-सेमीफाइनल की तैयारी के लिए मुंबई रवाना हुई रोहित की सेना, बैंगलोर एयरपोर्ट पर दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts