Thursday, February 5, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने KKR के साथ की सीक्रेट मीटिंग, मुंबई छोड़ेंगे हिटमैन?

रोहित शर्मा ने KKR के साथ की सीक्रेट मीटिंग, मुंबई छोड़ेंगे हिटमैन?

इसी बीच रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सीक्रेट मीटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2024 खेल रहे है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है क्योंकि इस बार रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी के पद से हटा दिया गया है। इसी बीच रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के साथ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सीक्रेट मीटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

केकेआर प्लेयर्स के साथ दिखे रोहित

इस समय सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और कोलकाता के प्लेयर्स के साथ सीक्रेट मीटिंग की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान रोहित शर्मा के साथ कोलकाता के गेंदबाजी कोच भरत अरुण, सहायक कोच अभिषेक नायर और बल्लेबाज मनीष पांडे दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैले रूमर्स

इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के मन में रहा है कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर अगले सीजन में कोलकाता के लिए खेल सकते हैं? इससे पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और सहायक कोच अभिषेक नायर का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि अभी तक इन खबरों को लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है यह सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही हैं।

Read More-बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार पति विराट के साथ डिनर डेट पर निकली अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts