Sunday, February 1, 2026
Homeखेल14 साल पहले आज के ही दिन मुंबई में शामिल हुए थे...

14 साल पहले आज के ही दिन मुंबई में शामिल हुए थे रोहित शर्मा, MI में ऐसा रहा सफर

मुंबई इंडियंस का हिस्सा रोहित शर्मा बने थे जिसके बाद रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने स्पेशल वीडियो शेयर किया है।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आते हैं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान है। क्योंकि मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने पांच बार चैंपियन बनाया है। आज के ही दिन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रोहित शर्मा बने थे जिसके बाद रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने स्पेशल वीडियो शेयर किया है।

मुंबई में रोहित के पूरे हुए 14 साल

साल 2011 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा पर दो मिलियन की बोली लगाई थी। इसके बाद से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में रोहित शर्मा अभी भी बने हुए हैं रोहित शर्मा को आज मुंबई इंडियंस में 14 साल पूरे हो चुके हैं। क्योंकि आज के ही दिन 8 जनवरी 2011 को रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे जिसके बाद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बना दिया गया और मुंबई इंडियंस के कप्तानी करते हुए रोहित शर्माने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है। इसी कारण रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं।

हार्दिक बन गए कप्तान

लेकिन आईपीएल 2024 में अचानक मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बना दिया जिस कारण अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आते हैं आईपीएल 2025 में भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं और वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

Read More-टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जिता सकता था ये गेंदबाज, रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts