Monday, February 16, 2026
Homeखेलफाइनल से पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखे रोहित शर्मा और...

फाइनल से पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखे रोहित शर्मा और पैट कमिंस, कराया फोटोशूट

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ फोटो शूट कराया है।

-

World Cup 2023: भारत में चल रहे वनडे विश्व कप 2023 में अब सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने को बचा है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को हराकर जगह बना ली है। आपको बता दे कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ फोटो शूट कराया है।

पैट कमिंस और रोहित शर्मा ने कराया फोटोशूट

इस समय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में पैट कमिंस और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेलने वाले दोनों कप्तान पाटन में स्थित रानी की वाव देखने पहुंचे। वर्ल्ड कप के कप्तानों की इन खूबसूरत तस्वीरों को आईसीसी ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बनाई फाइनल में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने 70 रनों से शानदार जीत की थी जिस कारण भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। इसके बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली और फाइनल में आठवीं बार जगह बना ली है।

Read More-‘जाऊं या ना जाऊं…’ वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए सोच में पड़े अमिताभ बच्चन, लोग बोले- ‘पनौती हो तो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts